
पाकिस्तान को 'दान' में मिला ग्वादर एयरपोर्ट? जानिए चीन के दावे पर क्या सोचते हैं PAK के नागरिक
AajTak
मार्च 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी. वहीं, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अक्टूबर 2024 में किया था.
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एयरक्राफ्ट, सोमवार को नए ग्वादर इंटरनेशनल ग्वादर एयरपोर्ट पर उतरा, तो उसका ट्रेडिशनल वाटर सैल्यू के साथ स्वागत किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे चीन के साथ दोस्ती का एक शानदार प्रतीक बताया. वहीं, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के मुखपत्र Global Times ने इसे 'दान' करार दिया है.
Global Times के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "चीन द्वारा दान किए गए नए ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को आधिकारिक रूप से ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कराची से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की पहली फ्लाइट PIA503, एयरपोर्ट पर पहुंची."
'दोस्ती का प्रतीक...'
Xinhua की रिपोर्ट के मुताबिक, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में स्थित नया ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती का एक शानदार प्रतीक है."
Global Times की एक रिपोर्ट में कहा गया, "शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोग और सरकार अंतरराष्ट्रीय मानकों और आधुनिक सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए चीन के आभारी है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









