
पाकिस्तान: कोरोना से पीड़ित इमरान खान बुखार और खांसी की चपेट में, पत्नी बुशरा भी हुईं पॉजिटिव
AajTak
पीएम इमरान खान के प्रवक्ता डॉ. शाहबाज़ गिल ने बताया कि पीएम को हल्का बुखार और खांसी है. इमरान की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उस दिन आई है जब पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 3,876 मामले दर्ज किए, जो कि पिछले साल जुलाई के बाद से सबसे अधिक संख्या है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीवी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पीएम के स्पेशल असिस्टेंट फैजल सुल्तान ने इसकी जानकारी दी. सुल्तान ने ट्विटर पर इमरान के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. बता दें कि पॉजिटिव होने से मात्र दो दिन पहले ही पीएम इमरान ने चीन की कोरोना वैक्सीन ली थी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. Prime Minister Imran Khan was not fully vaccinated when he contracted the virus. He only got the 1st dose and merely 2 days ago which is too soon for ANY vaccine to become effective. Anti-bodies develop 2-3 weeks after 2nd dose of 2-dose COVID vaccines. #VaccinesWork Best wishes to Prime Minister @ImranKhanPTI for a speedy recovery from COVID-19. पीएम इमरान खान के प्रवक्ता डॉ. शाहबाज़ गिल ने बताया कि पीएम को हल्का बुखार और खांसी है. इमरान की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उस दिन आई है जब पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 3,876 मामले दर्ज किए, जो कि पिछले साल जुलाई के बाद से सबसे अधिक संख्या है. पिछले साल 2 जुलाई को 4,432 मामले सामने आए थे. जियो न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने फरवरी में चीन-उपहारित वैक्सीन खुराक के पहले आगमन के बाद अपने COVID-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसमें फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण की प्राथमिकता दी गई, जबकि 10 मार्च को, देश ने आम जनता के लिए टीकाकरण शुरू किया. जिसकी शुरुआत 60 वर्ष की आयु के लोगों ने की थी. पीएम इमरान के टीकाकरण पर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, विनियम और समन्वय मंत्रालय ने कहा कि COVID-19 टीकों की दूसरी खुराक के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबॉडी विकसित होती है. मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान जब कोरोना के सम्पर्क में आए तब तक उनका टीकाकरण पूरा नहीं हो सका था, उन्हें केवल 1 खुराक मिली और केवल 2 दिन पहले, जो कि किसी भी टीके के प्रभावी होने के लिए बहुत कम समय है. COVID टीकों की दूसरी खुराक के 2-3 सप्ताह बाद एंटी-बॉडीज का विकास होता है.'More Related News

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












