
पाकिस्तान के ही पूर्व राजदूत इमरान खान पर क्यों भड़के? कहा- पैसे की उगाही के लिए आते थे अमेरिका
AajTak
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहे हुसैन हक्कानी पर पाक सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने धन उगाही को लेकर आरोप लगाए हैं. जवाब में हक्कानी ने इमरान खान पर पलटवार किया है. उन्होंने इमरान खान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अमेरिका में राजदूत रहने के दौरान मेरा पूरा फोकस अमेरिका-पाकिस्तान रिश्तों पर था और उस दौरान पाकिस्तानी समुदाय से धन उगाहने के लिए अमेरिका का दौरा करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी राजनेता वर्तमान सूचना मंत्री के वर्तमान बॉस (इमरान खान) हैं.'
पाकिस्तान ने अपने ही पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी पर विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के लिए फंड जमा करने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि हुसैन ने अमेरिका में राजदूत रहते हुए विदेशी पाकिस्तानियों से पीपीपी के लिए धन जुटाया था. हालंकि, हक्कानी ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान पर धन उगाही संबंधी आरोप लगाए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









