
पाकिस्तान के 'हमजा' मिलिट्री सेंटर पर अफगानिस्तान का ड्रोन अटैक, तालिबान का दावा- दुश्मन को बहुत नुकसान हुआ
AajTak
यह कथित हमला तब हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन पर कई दिनों से तनाव बना हुआ है. हाल के दिनों में दोनों ने एक-दूसरे पर हवाई और मोर्टार हमले किए थे.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर जंग छिड़ गई है. दोनों ओर से लगातार एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. इस बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी वायुसेना ने शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद में एक पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है.
X पर एक पोस्ट अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि अफगान वायुसेना ने शाम करीब 5 बजे इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में 'हमजा' नाम के एक स्ट्रैटजिक मिलिट्री सेंटर पर हवाई हमला किया है.
रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, यह हमला ड्रोन एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करके किया गया है और इसमें मिलिट्री सेंटर के अंदर मौजूद अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है.
एक अलग पोस्ट में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में उस जगह पर मौजूद सैन्य ठिकाने तबाह हो गए, जिनमें कमांड सेंटर, डिपो और सैनिकों के रहने के लिए क्वार्टर शामिल थे.
यह कथित हमला तब हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन पर कई दिनों से तनाव बना हुआ है. हाल के दिनों में दोनों ने एक-दूसरे पर हवाई और मोर्टार हमले किए थे.
वहीं, इससे पहले पाकिस्तान ने काबुल, पक्तिया और कंधार में कुछ जगहों पर हवाई हमले किए थे और दावा किया था कि उसका निशाना आतंकी ठिकाने थे. पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन को 'गजब लिल हक' नाम दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









