
पाकिस्तान के सिंध के मुख्यमंत्री ने दिवाली पर दी होली की बधाई, बाद में पोस्ट किया डिलीट
AajTak
दिवाली पर पाकिस्तान के सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज शेयर किया गया. इसमें उनकी फोटो लगी हुई थी, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था. हालांकि थोड़ी देर बाद ही इस पोस्ट को ट्विटर से हटा लिया गया.
दिवाली के अवसर पर दुनियाभर से लोगों ने शुभकामना संदेश भेजे. पाकिस्तान की ओर से भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दी, लेकिन सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने भी दिवाली के पर्व पर बधाई संदेश देना चाहा लेकिन उन्होंने दिवाली की जगह होली की शुभकामना दे डाली. बाद में उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









