
पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के संबंध भारत के लिए खतरा? यूनुस के सलाहकार ने दिया जवाब
AajTak
बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष तौहीद हुसैन से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद हुसैन ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के रिश्तों और उस पर भारत की चिंता पर बात की है.
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भारत-बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. एक तरफ जहां बांग्लादेश भारत से दूरी बना रहा है तो वहीं, कभी दुश्मन देश रहे पाकिस्तान से उसकी दोस्ती बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान के साथ बढ़ती दोस्ती और उस पर भारत की चिंताओं का बांग्लादेश ने जवाब दिया है. बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने भारत को आश्वासन देते हुए कहा है कि बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों की वजह से भारत की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाला जाएगा.
रविवार को तौहीद हुसैन ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित Indian Ocean Conference में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले.
उनसे मुलाकात के बाद Wion से बात करते हुए हुसैन ने कहा, 'पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के संबंधों के कारण भारत की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाला जाएगा. हम पाकिस्तान को दूसरे देशों जैसा ही मानते हैं. पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों को लेकर बेवजह शोर-शराबा मचाया जा रहा है. हम किसी अन्य देश की तरह ही पाकिस्तान से अपने संबंधों को सामान्य बना रहे हैं.'
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक के बारे में बात करते हुए तौहीद हुसैन ने कहा, 'बांग्लादेश और भारत को परस्पर लाभकारी अच्छे संबंधों की जरूरत है. हम इस पर काम कर रहे हैं. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ मेरी अच्छी बैठक हुई. हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने अल्पसंख्यकों की स्थिति, ट्रंप प्रशासन के साथ संबंध, सीमा की स्थिति सहित कई मुद्दों पर बात की.'
बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात के बाद क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि वार्ता दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों और Bay Of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) पर आधारित थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









