
पाकिस्तान के समुद्री तट पर पहुंचा खतरनाक केमिकल्स लदा पोत, मची हलचल
AajTak
इंटरपोल की चेतावनी के बावजूद खतरनाक लिक्विड लोडेड एक पोत पाकिस्तान के गदानी शिपब्रेकिंग यार्ड में पहुंच गया. इससे पाकिस्तान के अधिकारियों में हलचल मच गई है. आनन-फानन में मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
इंटरपोल की चेतावनी के बावजूद खतरनाक लिक्विड लोडेड एक पोत पाकिस्तान के गदानी शिपब्रेकिंग यार्ड में पहुंच गया. इससे पाकिस्तान के अधिकारियों में हलचल मच गई है. आनन-फानन में मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी, बलूचिस्तान ने गदानी शिपब्रेकिंग यार्ड को सील कर दिया है जहां पोत को खड़ा किया गया है. इस पुरानी जहाज को तोड़ने के लिए यहां लाया गया था. (फाइल फोटो-Getty Images) अधिकारियों ने जहाज पर लदे केमिकल्स के सैम्पल जांच के लिए कराची स्थित लैब भेजे हैं. टाइम्स ऑफ इस्लामबाद की रिपोर्ट के मुताबिक 1,500 टन पारा मिश्रित केमिकल्स लदे जहाज को लेकर इंटरपोल ने चेतावनी जारी की थी. इंटरपोल ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से जहाज को पाकिस्तान में एंट्री देने से मना किया था. (फाइल फोटो-Getty Images)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











