
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 39 की मौत
AajTak
बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी एक बस खड्ड में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है. राहत और बचाव के लिए पुलिस और राहतकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है. रविवार को बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 39 यात्रियों की मौत हो गई है. राहत और बचाव के लिए पुलिस और राहतकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
बताया जाता है कि हादसा बलूचिस्तान के लासबेला इलाके में हुआ. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक खाई में गिरी बस में करीब 48 यात्री सवार थे. बस क्वेटा से कराची जा रही थी. बताया जाता है कि लासबेला जिले के बेला इलाके में एक जगह यू-टर्न लेते समय बस पुल के पिलर से जा टकराई.
पुल के पिलर से टक्कर के बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया. यात्रियों से भरी बस इसके बाद खाई में गिर गई. खाई में गिरी बस में आग भी लग गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने हादसे की पुष्टि की है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी होने की जानकारी दी है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमजा अंजुम ने बताया है कि एक बच्चे और एक महिला समेत बस में सवार तीन लोगों को जीवित रेस्क्यू कर लिया गया है. इन तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं. बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इस संबंध में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है.
बस के गहरी खाई में गिरने के बाद तेज आवाज हुई. घटना के समय उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के साथ ही आसपास के नागरिकों की मौके पर भीड़ लग गई. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और अन्य संबंधित विभाग के लोगों को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. कुछ यात्रियों के अभी भी बस में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब तक बस से 19 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं. बाकी की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









