
पाकिस्तान के पेशावर में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में दूसरी वारदात
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह 48 घंटे में अल्पसंख्यक समुदाय के शख्स की हत्या दूसरी वारदात है. , बता दें कि पेशावर में करीब 15 हजार सिख समुदाय के लोग रहते हैं, इनमें से ज्यादातर लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लगातार टारगेट किया जा रहा है. हाल ही में पेशावर शहर की ओर जा रहे मनमोहन सिंह पर गुलदारा चौक काकशाल के पास हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. मनमोहन रशीद गढ़ी से पेशावर के आंतरिक शहर की ओर जा रहे थे.
यह घटना यक्का तूत पुलिस थाना इलाके में हुई है. बीते 48 घंटे में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर सशस्त्र हमले की यह दूसरी घटना है. बीते शुक्रवार को हमलावरों ने एक शख्स के पैरों में गोली मार दी थी, जिसमें सिख व्यक्ति घायल हो गया था. जबकि बीते मार्च में हमलावरों ने सिख व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
बता दें कि पेशावर में करीब 15 हजार सिख समुदाय के लोग रहते हैं, इनमें से ज्यादातर पेशावर के जोगन शाह पड़ोस में रहते हैं. यहां सिख समुदाय के अधिकांश लोग अधिकतर कारोबार से जुड़े हैं, जबकि कुछ की फार्मेसी भी हैं.
पाकिस्तान में कब-कब हुई ऐसी वारदात?
पिछले साल सितंबर में एक प्रसिद्ध सिख 'हकीम' (यूनानी चिकित्सा व्यवसायी) की पेशावर में उनके क्लीनिक के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 2018 में, पेशावर में सिख समुदाय के एक प्रमुख सदस्य चरणजीत सिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. इसी तरह, शहर में 2020 में न्यूज चैनल के एंकर रविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी. 2016 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेशनल असेंबली के सदस्य सोरेन सिंह की भी पेशावर में हत्या कर दी गई थी. पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है.
पाकिस्तान में करीब 75 लाख हिंदू आबादी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









