
पाकिस्तान के खैबर में मस्जिद में धमाका, जुमे की नमाज में धर्म गुरु को बनाया निशाना
AajTak
खैबर पख्तूनख्वा में दक्षिण वजीरिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम विस्फोट होने से जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के जिला प्रमुख अब्दुल्लाह नदीम और तीन अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी दी कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और घटना की जांच जारी है.
पाकिस्तान के खैबर स्थित दक्षिण वजीरिस्तान के आजम वर्साक बाजार स्थित एक मस्जिद के अंदर एक धमाका हुआ है. इस हमले में बताया जा रहा है कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम वाना के अमीर और मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद के प्रचारक मौलाना अब्दुल्ला नदीम को निशाना बनाया गया था. धमाके में मौलाना नदीम सहित कई लोग घायल हो गए हैं.
मौलाना अब्दुल्ला नदीम इससे पहले भी एक रिमोट-कंट्रोल्ड धमाके में निशाना बनाए गए थे. वह घटना कलुशाह में हुई थी, जिसमें वह घायल भी हुए थे. यह ताजा हमला उनके खिलाफ दूसरी बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के सिमाई इलाके में हुए इस विस्फोट के लिए कौन जिम्मेदार है.
जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में थे लोग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका उस वक्त हुआ जब मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए कई लोग मौजूद थे. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस और सुरक्षा बल स्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मस्जिद की मिम्बर पर रखा गया था विस्फोटक
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के साउथ वजीरिस्तान में मस्जिद में हुए बम धमाके में जमियत उलेमा-ए-इस्लाम के जिला प्रमुख अब्दुल्ला नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए. यह जानकारी डॉन ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से दी. जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादुर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में यह विस्फोट हुआ, जो कि आजम वरसक बायपास रोड पर स्थित है. विस्फोटक मस्जिद के मिम्बर में रखी गई थी, जहां से इमाम खुतबा करते हैं.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






