
पाकिस्तान के खजाने में बचे बस इतने रुपये! खुला राज तो शहबाज शरीफ की सरकार घबराई
AajTak
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वर्तमान में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर नहीं बल्कि 10 अरब डॉलर है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर हो जाएगा.
पाकिस्तान में भारी आर्थिक संकट के बीच शहबाज शरीफ सरकार के वित्त मंत्री देश के विदेशी मुद्रा भंडार की खस्ता हालत छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर नहीं बल्कि 10 अरब डॉलर है. इशाक डार ने आगे कहा कि 6 अरब डॉलर पाकिस्तान के कमर्शियल बैंकों के पास है, जो भी भंडार का ही हिस्सा माना जाएगा.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी होने की खबरें जोरों पर हैं. हाल ही में आईं कई पाकिस्तानी रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरते हुए 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जो पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के लिए खतरे की घंटी भी है.
शनिवार को एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर जो कर्जा है, वह समय से चुकाया जा रहा है और बहुत जल्द ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से स्थिर हो जाएगा.
इशाक डार ने आगे कहा कि आईएमएफ (IMF) का एक प्रतिनिधि जल्द ही पाकिस्तान आने वाला है. साथ ही उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को वे जिनेवा में भी आईएमएफ के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात जिनेवा में होने जा रही कॉन्फ्रेंस से अलग होगी, जिस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहेंगे.
बता दें कि इशाक डार 9 जनवरी को एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जिनेवा पहुंचेंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. इशाक डार ने आगे कहा कि उन्हें आशा है कि सऊदी अरब जैसे पाकिस्तान के मित्र देश जल्द ही फंड ट्रांसफर कर देंगे.
अगले सप्ताह पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच होगी बातचीत पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है. आर्थिक तंगहाली से बचने के लिए पाकिस्तान की निगाह अब आईएमएफ पर है. आईएमएफ से वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद में शहबाज शरीफ सरकार लगातार आईएमएफ के अधिकारियों से बातचीत में लगे हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








