
पाकिस्तान के आलोचक और भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
अमेरिका-भारत रिश्तों के समर्थक और पाकिस्तान के आलोचक पॉल कपूर ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दक्षिण एशिया पर अमेरिकी विदेश विभाग की नीति नियोजन टीम का हिस्सा थे.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान सुरक्षा और परमाणु मुद्दों के एक्सपर्ट पॉल कपूर (Paul Kapur) को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री नियुक्त करने के लिए चुना है. अगर ऐसा होता है, तो कपूर दक्षिण एशिया ब्यूरो की देखरेख करने वाले भारतीय मूल के दूसरे अमेरिकी राजनयिक बन जाएंगे.
प्रेस रिलीज में कहा गया है, "कैलिफोर्निया के पॉल कपूर दक्षिण एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री होंगे. वे डोनाल्ड लू (Donald Lu) की जगह लेंगे, जिन्होंने जो बाइडेन शासन के दौरान दक्षिण एशिया ब्यूरो की देखरेख की थी."
कौन हैं पॉल कपूर?
अमेरिका-भारत रिश्तों के समर्थक और पाकिस्तान के आलोचक पॉल कपूर ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दक्षिण एशिया पर अमेरिकी विदेश विभाग की नीति नियोजन टीम का हिस्सा थे.
दक्षिण एशियाई राजनीति में विशेषज्ञता वाली कई किताबें लिखने वाले पॉल, मौजूदा वक्त में यूएस नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल में प्रोफेसर के रूप तौर पर काम कर रहे हैं. वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन में विजिटिंग फेलो भी हैं. कपूर के द्वारा लिखी गई किताबों में 'Jihad as Grand Strategy: Islamist Militancy, National Security and the Pakistani State' और 'Dangerous Deterrent: Nuclear Weapons Proliferation and Conflict in South Asia' शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कोकीन के नशे में दो लड़कों को कुचला, भारतीय मूल के अमेरिकी को 25 साल की सजा

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










