
पाकिस्तान: 'कुर्सी' संकट में आई तो इमरान खान को याद आया भारत, जमकर की तारीफ
AajTak
पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. इस वोटिंग से इमरान डरे हुए हैं क्योंकि उनकी पार्टी के ही कई सांसद उनके खिलाफ हैं. इसी बीच उन्होंने भारत की तारीफ़ भी की है.
पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत की तारीफ की है. इमरान ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ क्वाड (QUAD) का हिस्सा है, फिर भी वे रूस से तेल आयात कर रहे हैं, यह भारत की विदेश नीति है. उन्होंने कहा कि मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं. उसने हमेशा आजाद फॉरेन पॉलिसी रखी है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का एलायंस है और खुद को न्यूट्रल कहता है. इमरान ने कहा कि भारत रूस से तेल मंगवा रहा है, जबकि प्रतिबंध लगे हुए हैं. क्योंकि भारत की विदेशी नीति लोगों की बेहतरी के लिए है.पाकिस्तान में सियासी उठापटक
बता दें कि पाकिस्तान की राजनीति...एक बार फिर अपने इतिहास को दोहराने की ओर बढ़ रही है. पाकिस्तान में आजतक कोई भी प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. और अब इमरान खान को भी सत्ता से बेदखल करने की तैयारी चल रही है. पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. इस वोटिंग से इमरान डरे हुए हैं क्योंकि उनकी पार्टी के ही कई सांसद उनके खिलाफ हैं. असंतुष्ट सांसद इस्लामाबाद के सिंध हाउस में रह रहे हैं जो सिंध सरकार की संपत्ति है और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा संचालित है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में PPP की सरकार है. डॉन अखबार के अनुसार, 8 मार्च को पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सांसद मुहम्मद अफजल खान ढांडला को जारी किए गए नोटिस में से एक में कहा गया है: "यह बड़े पैमाने पर प्रसारण और मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित वीडियो के माध्यम से पता चला है कि आपने पाकिस्तान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को छोड़ दिया है और विपक्षी दल में शामिल हो गए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









