
'पाकिस्तान की हरकत से शांति नहीं...', बॉर्डर टेंशन पर PAK पर भड़का तालिबान
AajTak
अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस्तांबुल में पाकिस्तान के साथ हुई दो दिवसीय शांति वार्ता इस्लामाबाद के गैर-जिम्मेदार और असहयोगी रवैये के कारण बेनतीजा रही. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने सभी सुरक्षा जिम्मेदारियां काबुल पर डालने की कोशिश की, जबकि खुद कोई जिम्मेदारी नहीं ली.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि इस वार्ता के असफल रहने की मुख्य वजह पाकिस्तान का "गैर-जिम्मेदार और असहयोगी रवैया" था.
मुजाहिद ने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल ने 6 और 7 नवंबर को दो दिनों तक पाकिस्तानी प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं. अफगान पक्ष ने वार्ता में सकारात्मक दृष्टिकोण और रचनात्मक परिणाम की उम्मीद के साथ भाग लिया था लेकिन, उनके मुताबिक, पाकिस्तान ने वार्ता के दौरान सारी सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां अफगान सरकार पर डालने की कोशिश की और खुद किसी भी स्तर पर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मरीन एजेंसी ने भारतीय नौका के साथ किया 8 लोगों का अपहरण, नो-फिशिंग जोन में जाने का आरोप
तालिबान प्रवक्ता ने कहा, "अफगान प्रतिनिधिमंडल और मध्यस्थों के ईमानदार प्रयासों के बावजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधियों के गैर-जिम्मेदार व्यवहार ने वार्ता को नाकाम बना दिया." उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान किसी को भी अपनी धरती का इस्तेमाल किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देगा और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.
पाकिस्तान का आतंकी घुसपैठ का आरोप
विश्लेषकों का कहना है कि यह वार्ता हालिया सीमा तनाव और पाकिस्तान के अंदर बढ़ते आतंकी हमलों के बीच आयोजित की गई थी. इस्लामाबाद लगातार दावा करता रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान में आतंकी घुसपैठ की जा रही है, जबकि काबुल इस आरोप को सिरे से खारिज करता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









