
पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस में धमाका, ट्रेन पटरी से उतरकर पलटी, कुछ घंटों पहले सेना को बनाया था निशाना
AajTak
बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के दश्त इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर धमाका हुआ, जिससे ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई. हादसे के बाद महिलाएं और बच्चे डिब्बे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकाला गया. इससे पहले दिन में इसी इलाके में रेलवे ट्रैक की क्लियरेंस कर रही पाकिस्तानी फोर्स पर धमाका हुआ था.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले के दश्त इलाके में सोमवार को जाफर एक्सप्रेस पर जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके की वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई और पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्री इधर-उधर भागते नजर आए. इससे कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तानी सेना के जवानों पर हमला हुआ था.
धमाके की यह वारदात उस समय हुई, जब ट्रेन इलाके से गुजर रही थी. हादसे की तस्वीरों और विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि जाफर एक्सप्रेस का एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पटरी से उतर गया है. डिब्बे के अंदर महिलाएं और बच्चे फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे.
गौर करने वाली बात यह है कि आज ही कुछ घंटे पहले इसी इलाके में रेलवे ट्रैक की क्लियरेंस कर रही पाकिस्तानी फोर्स को भी धमाके का निशाना बनाया गया था. यानी यह इस क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरी वारदात है. पहले सुरक्षाबलों को टारगेट किया गया और अब पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया गया है.
जोरदार धमाके के बाद पटरी से उतरे कई डिब्बे, पलट भी गए
बताया जा रहा है कि धमाका काफी ताकतवर था, जिसकी वजह से ट्रेन का डिब्बा पलट गया और कई डिब्बे पटरी से उतर गए. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लगो ट्रेन यात्रियों को बचाने और रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं. मौके पर सुरक्षाबलों की टीम भी मौजूद है.
स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









