
'पाकिस्तान की कमजोरी को MBS हथियार...', सऊदी-PAK डील भारत के लिए चिंताजनक? क्या बोले एक्सपर्ट्स
AajTak
सऊदी अरब और पाकिस्तान ने एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया है जिसमें दोनों देशों ने कहा है कि किसी एक पर हमला होने पर उसे दोनों पर हमला माना जाएगा. भारत इस डील को लेकर असमंजस की स्थिति में है. एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि यह समझौता पाकिस्तान के लिए एक जीत की तरह है.
मध्य-पूर्व में भारत के अहम सहयोगी सऊदी अरब ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ एक अहम रक्षा समझौता किया. 'स्ट्रैटजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट' के तहत पाकिस्तान और सऊदी अरब इस बात पर सहमत हुए कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. समझौते के बाद रियाद पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को गले लगाते तस्वीर सामने आई.
इस समझौते को लेकर भारत ने कहा कि वो इस घटनाक्रम के प्रभावों पर स्टडी करेगा. इस समझौते को पाकिस्तान जीत की तरह देख रहा है और इसे मुस्लिम देशों के भाईचारे के रूप में पेश कर रहा है.
समझौते को लेकर भारत में असमंजस की स्थिति हैं. भारत और पाकिस्तान में हाल ही में युद्ध हुआ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. अब अगर आतंक का स्पॉन्सर पाकिस्तान फिर पहलगाम हमले जैसी हिमाकत करता है और भारत उसका जवाब देता है तो समझौते के मुताबिक, क्या सऊदी अरब पाकिस्तान पर हमले को खुद पर हमला मानेगा?
समझौता तो यही कहता है. हालांकि, सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत की इस चिंता पर सफाई देते हुए कहा है कि भारत के साथ सऊदी के संबंध पहले से अधिक मजबूत हैं और ये संबंध आगे बढ़ते रहेंगे.
रक्षा विशेषज्ञ पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौते पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जाने-माने रक्षा विश्लेषक डॉ. ब्रह्मा चेलानी ने पाकिस्तान-सऊदी डील को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए हैं.
वो लिखते हैं, 'रियाद को अच्छी तरह पता था कि भारत सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए आपसी रक्षा समझौते को अपनी सुरक्षा के लिए सीधे खतरे के रूप में देखेगा, फिर भी उसने यह कदम उठाया. यह फैसला पाकिस्तान की ताकत का नहीं, बल्कि सऊदी अरब की महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है, क्योंकि पाकिस्तान अब भी दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








