
पाकिस्तान की इस हरकत से गुस्से से लाल हुआ उत्तर कोरिया
AajTak
उत्तर कोरिया के इस्लामाबाद स्थित दूतावास पर पाकिस्तान की पुलिस ने छापेमारी की है जिसे लेकर उत्तर कोरिया भड़क गया है. दूतावास ने कहा है कि पाकिस्तान की पुलिस ने गैर-कानूनी रूप से दूतावास में घुसकर छापेमारी की है. पुलिस ने दूतावास को नुकसान भी पहुंचाया है.
पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच अनबन की रिपोर्ट सामने आई है. इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान की पुलिस ने इस्लामाबाद स्थित उत्तर कोरिया के दूतावास में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी. इस घटना को लेकर उत्तर कोरिया की तरफ से कड़ी आपत्ति जताई गई है. उत्तर कोरिया के दूतावास की तरफ से कहा गया है कि ये घटना वियना संधि का घोर उल्लंघन है. छापेमारी के दौरान दूतावास को नुकसान पहुंचाने की भी खबर है.
पाकिस्तान के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जानकारी देते हुए उत्तर कोरिया के दूतावास ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) को एक पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि इस्लामाबाद के एफ -10 पुलिस स्टेशन से सात पुलिसकर्मी, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी, सोमवार 7 मार्च को दूतावास में आए और उन्होंने गैर-कानूनी रूप से दूतावास में प्रवेश किया.
पत्र में लिखा गया, 'दूतावास के स्टाफ ने उन्हें याद दिलाया कि दूतावास का परिसर उत्तर कोरिया दूतावास का संप्रभु क्षेत्र है. स्टाफ ने कहा कि पुलिस अपनी छापेमारी रोके. लेकिन पुलिस ने स्टाफ की बातों को नजरअंदाज कर दिया. पुलिस ने कुछ सामान को जब्त करने के बहाने पीछे के स्टोररूम की तलाशी ली और दूतावास के कर्मचारियों को बंदूकों से डराया-धमकाया.'
पत्र में आगे कहा गया कि पुलिस अधिकारियों ने दरवाजे को तोड़ दिया और तहखाने के एक कमरे में भी तोड़-फोड़ की. दूतावास ने आरोप लगाया कि इस छापे के पीछे किसी 'बाहरी ताकत' का हाथ था.
पत्र में लिखा गया, 'उत्तर कोरिया का दूतावास इस घटना पर गंभीर खेद व्यक्त करता है. दूतावास पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और सुरक्षा संगठनों से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जांच करने और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के उपाय करने का अनुरोध करता है.'
क्या कहना है पुलिस का?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











