
पाकिस्तान का 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' जारी, आर्मी का दावा- '583 तालिबानी मारे गए'
AajTak
पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' के तहत अब तक 583 तालिबान लड़ाके मारने का दावा किया है. इस अभियान में 242 तालिबान चेक पोस्ट तबाह की गईं और 38 अन्य पर कब्जा किया गया.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव जारी है. पाकिस्तान ने 26 फरवरी को 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' लॉन्च किया था. पिछले महीने शुरू किए गए इस सैन्य अभियान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अब तक 583 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है.
पाकिस्तान की तरफ से ये कार्रवाई तब की गई जब अफगान तालिबान ने सीमा पर 53 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए थे. पाकिस्तान का कहना है कि ये अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि तालिबान को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. तरार के मुताबिक, अब तक 583 लड़ाके मारे गए हैं और 795 घायल हुए हैं.
242 चेक पोस्ट तबाह
पाकिस्तानी सेना ने सैन्य कार्रवाई के दौरान तालिबान की 242 चेक पोस्ट तबाह करने का दावा भी किया है. इसके अलावा 38 अन्य पोस्ट पर कब्जा करने के बाद उन्हें भी तबाह कर दिया गया. तरार ने ये भी दावा किया कि तालिबान के 213 टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और तोपें नष्ट कर दी गई हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के 64 ठिकानों को हवाई हमलों के जरिए निशाना बनाने की बात कही.
घुसपैठ की कोशिश नाकाम इसी बीच, चमन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के तीन आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया, जबकि दो अन्य घायल होकर फरार हो गए. मारे गए आतंकी के पास से विस्फोटक (IED) और कटीली तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








