
पाकिस्तान: कराची फूड फेस्टिवल में भारी बवाल, आपस में भिड़ीं लड़कियां, बाल नोचे
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फेस्टिवल के दौरान जमकर हाथापाई हो रही है. लोगों को बैरिकेड तोड़कर वेन्यू पर घुसते देखा जा सकता है. फेस्टिवल से अराजकता और छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए. लड़कियों को आपस में भिड़ते और एक दूसरे से बाल नोचते देखा गया.
पाकिस्तान के कराची में रविवार को ईट फेस्टिवल (Eat Festival) खत्म हुआ. हर साल होने वाला यह फेस्टिवल इस बार खासा चर्चा में रहा क्योंकि इस बार यहां लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए. साथ में लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हुई और बाल नोचे गए. हजारों की संख्या में लोग बैरिकेडिंग तोड़कर फेस्टिवल में घुस आए और उत्पात मचाया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फेस्टिवल के दौरान लोगों में हाथापाई हो रही है. लोगों को बैरिकेड तोड़कर वेन्यू पर घुसते देखा जा सकता है. फेस्टिवल से अराजकता और छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए.
बैरिकेडिंग तोड़ डाले
पाकिस्तान डेली वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कराची ईट फेस्टिवल में अराजकता और उत्पीड़न के मामले सामने आए. हजारों की संख्या में लोग बैरिकेडिंग तोड़कर फेस्टिवल में घुस आए, जिस वजह से म्यूजिक परफॉर्मेंस और अन्य कार्यक्रमों को रोकना पड़ा.
वहीं, दूसरी तरफ लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हुई. ये लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आई. वहीं, साउथ एशिया मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि कराची ईट फेस्टिवल में कुछ महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई.
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का हाल

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








