
पाकिस्तान: इस्लामाबाद के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में लगी आग, बुझाने के लिए बुलानी पड़ी नेवी-एयरफोर्स
AajTak
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में रविवार को भीषण आग लग गई. मॉल के फूडकोर्ट में एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैलने लगी. इसे बुझाने में भी दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स और नेवी के जवानों को भी बुलाना पड़ा.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल रविवार को भीषण आग की चपेट में आ गया. मॉल के फूडकोर्ट में मौजूद एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई. आग इतनी भयानक थी कि वह एक हाई-राइज रेजिडेंशियल अपार्टमेंट तक पहुंच गई.
2 घंटे में हुई काबू
आग बुझाने का काम कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस की निगरानी में किया गया. उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद की मशहूर सेंटॉरस मॉल में लगी इस आग (Centaurus Mall Fire Pakistan) को काबू करने में 2 घंटे का वक्त लगा. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग पर अब पूरी तरह काबू किया जा चुका है. बिल्डिंग को आगे की जांच के लिए फिलहाल सील कर दिया गया है.
नेवी-एयरफोर्स ने बचाई जान
यूनिस ने कहा कि आग बुझाने के काम में फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी एयरफोर्स और रेस्क्यू 1122 ने भी अपनी भागीदारी निभाई. पुलिस ने बताया कि मॉल के एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. ये रेस्टोरेंट मॉल के ही फूड कोर्ट में है. सेंटॉरस मॉल में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट भी बने हैं. ऐसे में ये आग जल्द ही ऊपर रिहाइशी अपार्टमेंट तक फैल गई.
सेंटॉरस मॉल प्रोजेक्ट में 36 फ्लोर का एक होटल निर्माणाधीन है. जबकि इसमें 23 मंजिल के तीन रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और ऑफिस टॉवर हैं. वहीं एक 4 मंजिल का शॉपिंग मॉल भी शामिल है. मॉल में लगी आग के विजुअल और तस्वीरों में इस हाई-राइज इमारत से धुंआ निकलते देखा जा सकता है. वहीं कुछ फोटो में लोग मॉल के एस्क्लेटर का उपयोग करते हुए भागने की कोशिश करते भी दिखाई दिए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









