
पाकिस्तान: इमरान खान की जेल आखिरी वक्त में क्यों बदली गई?
AajTak
पंजाब के 42 जिलों में से सिर्फ दो जेल अदियाला और बहावलपुर ही ऐसी जेलें हैं, जहां कैदियों को ए क्लास की सुविधाएं दी जाती हैं. इसी अदियाला जेल में इमरान खान को रखा जाना था, जहां उन्हें भी एसी, टीवी, फ्रिज, स्पेशल शेफ जैसी सुविधाएं मिलती लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें अदियाला जेल के बजाए अटक जेल ले भेज दिया गया.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पंजाब प्रांत की अटक जेल (Attock Jail) में बंद हैं. तोशाखाना मामले में शनिवार को तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. खबर तो थी कि इमरान खान को रावलपिंडी की अत्यधिक सुविधाओं से लबरेज अदियाला जेल में रखा जाएगा. लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें अटक जेल भेज दिया गया. चर्चा हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें इस्लामाबाद लाने की भी हो रही थी लेकिन सड़क के रास्ते लाकर अटक जेल में बंद कर दिया गया. लेकिन अटक जेल ही क्यों?
अटक जेल की पॉलिटिक्स को समझने के लिए पंजाब की जेलों में कैदियों के डाइवर्सिफिकेशन को समझना पड़ेगा. यूं तो अटक और अदियाला जेल दोनों पंजाब प्रांत में है. पंजाब प्रांत की जेलों में कैदियों को तीन श्रेणियों में रखा जाता है. ये श्रेणियां ए, बी और सी हैं. जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि ए श्रेणी के बैरकों में ऐसे अपराधियों को रखा जाता है, जो मंत्री, पूर्व मंत्री, कारोबारी या कोई वरिष्ठ अधिकारी हो. ए श्रेणी की बैरकों में हर तरह की खास सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं. सुविधाओं की बात करें तो इस कैटेगरी के हर कैदी को दो कमरों वाली एक बड़ी बैरक दी जाती है. एसी से लेकर फ्रिज, टीवी और गद्देदार बिस्तर सब कुछ मिलता है. यहां रहने वाले कैदी जेल का खाना नहीं बल्कि अपनी पसंद का खाना बनवा सकते हैं.
वहीं, बी श्रेणी के बैरक्स में ऐसे कैदियों को रखा जाता है, जो लड़ाई झगड़े या फसाद के दोषी होते हैं. यहां सुविधाएं अधिक नहीं होती. लेकिन कैदियों को अलग से एक कमरा मिलता है जबकि सी कैटेगरी में हत्या और चोरी से लेकर छोटे-मोटे अपराध करने वाले कैदियों को रखा जाता है. ये बैरेक्स आम कैदियों की होती हैं, जिस वजह से उन्हें किसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जाती.
लेकिन पेंच फंसा कहां...
पंजाब के 42 जिलों में से सिर्फ दो जेल अदियाला और बहावलपुर ही ऐसी जेलें हैं, जहां कैदियों को ए क्लास की सुविधाएं दी जाती हैं. इसी अदियाला जेल में इमरान खान को रखा जाना था, जहां उन्हें भी एसी, टीवी, फ्रिज, स्पेशल शेफ जैसी सुविधाएं मिलती लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें अदियाला जेल के बजाए अटक जेल ले भेज दिया गया.
अटक जेल में ए और बी श्रेणी की सुविधाएं नहीं है. यहां सिर्फ सी श्रेणी की बैरेक्स ही हैं. इस तरह इमरान खान को आम कैदियों की तरह जेल में रहना पड़ेगा. लेकिन डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इमरान खान के लिए एक वीवीआईपी सेल तैयार किया गया है. लेकिन इस वीवीआईपी सेल में एसी नहीं है सिर्फ एक बिस्तर और पंखा दिया गया है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










