
पाकिस्तान: इमरान खान और शहबाज शरीफ की लड़ाई में आया PM मोदी का नाम, कह दी ये बड़ी बात
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले को लेकर पीटीआई पार्टी लगातार सत्ताधारी शहबाज शरीफ सरकार पर हमलावर है. अब पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि वजीराबाद की घटना को संज्ञान में नहीं लिया गया है, क्योंकि देश में कानून का राज ही नहीं है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान पर पंजाब प्रांत के वजीराबाद में हुए हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है. पीटीआई नेता चौधरी फवाद चौधरी ने कहा है कि वजीराबाद की घटना को संज्ञान में नहीं लिया गया, क्योंकि देश में कानून का शासन ही नहीं है. फवाद चौधरी ने आगे कहा कि कुछ ताकतवर समूहों ने देश की राजनीतिक और न्यायिक व्यवस्था को बंधक बनाया हुआ है, इसी वजह से जब भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि पाकिस्तान में किस से बात की जाए, तो कोई जवाब नहीं दिया जाता है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पंजाब में इमरान खान की रैली के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें खुद पीटीआई अध्यक्ष भी गोली लगने से घायल हो गए थे. इमरान खान पर फायरिंग करने वाले आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी ने कहा था कि वह इमरान खान को मारने के लिए ही आया था और गोलियां चलाई थी.
इमरान खान पर हमले के बाद पीटीआई ने शहबाज शरीफ सरकार को घेरना शुरू कर दिया. देशभर में पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन भी किया. इस मामले में पुलिस एफआईआर में हो रही देरी को लेकर भी पीटीआई पार्टी लगातार अपना विरोध जता रही थी.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
इमरान खान पर हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. यह केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है. हालांकि, इमरान खान की पार्टी ने इस एफआईआर को सिरे से खारिज कर दिया है. पीटीआई नेताओं ने इस एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और कानून के नाम पर किया गया मजाक बताया है.
पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि अगर इस एफआईआर में इमरान खान के बताए तीन आरोपियों के नाम नहीं हैं तो यह महज कागज के एक टुकड़े के अलावा कुछ नहीं है. फवाद चौधरी ने कहा कि पीटीआई इस एफआईआर को तभी मानेगी, जब इसमें हमले में शामिल तीन उच्च अधिकारियों का नाम दर्ज होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









