
पाकिस्तान: इमरान के खिलाफ विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिलावल भुट्टो बोले- शाहबाज शरीफ जल्द ही PM बनेंगे
AajTak
पाकिस्तान में जारी सियासी उठापटक के बीच बुधवार शाम इस्लामाबाद में विपक्ष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की. इस कांफ्रेंस में शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो भी मौजूद रहे. शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष के अपने साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं.
पाकिस्तान में जारी सियासी उठापटक के बीच बुधवार शाम इस्लामाबाद में विपक्ष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की. इस कांफ्रेंस में शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो भी मौजूद रहे. शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष के अपने साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने जनता की आवाज सुनते हुए ये फैसला लिया. उन्होंने कहा कि हमने एक नए सफर का आगाज किया है.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा कि विपक्ष ने जो एकजुटता दिखाई है, वो यकीनन सराहनीय फैसला है. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान के पीएम बनेंगे. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और एमक्यूएम का जो रिश्ता है, वह बेहद पुराना है. दोनों हर सूरत में आगे मिलकर काम करेंगी. हमें कराची और पूरे पाकिस्तान का विकास करना है. बहुत पहले ही मेरी ख्वाहिश थी कि हम पहले भी मिलकर चुनाव लड़ें. जब सिंध में चुनाव था. जब मैंने ये इच्छा जाहिर की थी. लेकिन आज हम साथ है. मैं इसके लिए एमक्यूएम का शुक्रगुजार हूं. 2018 में हुआ चुनाव एक साजिश थी. उस चुनाव में साजिश की वजह से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और एमक्यूएम के बीच रिश्ते खराब हुए, जिसका खामियाजा पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








