
पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट, MP में सरकारी स्कूल की टीचर सस्पेंड
AajTak
महिला टीचर शहनाज परवीन के अकाउंट से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई थी. इसमें पाकिस्तान का पक्ष दिखाया गया था. इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया.
पाकिस्तानी सेना के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मध्य प्रदेश में एक सरकारी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने यह कड़ी कार्रवाई की है.
दरअसल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की टीचर शहनाज परवीन के अकाउंट से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई थी. इसमें पाकिस्तान का पक्ष दिखाया गया था. इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया.
शिक्षा विभाग का कहना है कि शहनाज परवीन ने अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन किया, जिसे कदाचार मानते हुए यह निर्णय लिया गया. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट शेयर करने के खिलाफ शिक्षा विभाग की सख्त नीति को दर्शाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











