
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले
AajTak
सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पहले पाकिस्तान ने काबुल और कंधार सहित कई ठिकानों पर हवाई हमले किए. तालिबान सरकार ने इसे आक्रामक कार्रवाई बताते हुए जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' की घोषणा की है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और दक्षिणी शहर कंधार सहित कई इलाकों में हवाई हमले किए. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब तालिबान सरकार ने दावा किया कि अफगान बलों ने पहले पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला किया था, जो हालिया हवाई हमलों के जवाब में था. इसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' घोषित कर दिया है.
इससे पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर कहा कि "अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों" को काबुल, पकतिया प्रांत और कंधार में निशाना बनाया गया. वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने काबुल के खिलाफ "खुली जंग" की घोषणा की, जबकि आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इसे "तालिबान की खुली आक्रामकता का उचित जवाब" बताया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में क्यों किया हमला? पढ़ें TTP-ISIS ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की Inside Story
काबुल में करीब दो घंटे तक लड़ाकू विमानों की आवाज, जोरदार धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. कंधार में मौजूद पत्रकारों ने भी आसमान में जेट विमानों की आवाज सुनने की पुष्टि की. यह शहर तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजदा का गढ़ माना जाता है.
पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान ने की थी जवाबी कार्रवाई
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जाबिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, इससे पहले उन्होंने सीमा पर "बड़े पैमाने पर जवाबी अभियान" शुरू करने की घोषणा की थी. अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जमीनी संघर्ष में उसके आठ सैनिक मारे गए.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









