
पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी 21 दिन बाद सामने आए, फौज को ललकारा, खोला गुमशुदगी का राज!
AajTak
शोएब चौधरी, पाकिस्तान का चर्चित यूट्यूबर कहां है. पिछले 21 दिनों से सवाल सोशल मीडिया पर जबर्दस्त ट्रेंड कर रहा है. शोएब चौधरी को लेकर तरह तरह की खबरें आई और अनहोनी की आशंका जताई गई. अब शोएब चौधरी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है.
क्या भारत की तारीफ करने के लिए PAK आर्मी ने पाकिस्तान के यूट्यूबर शोएब चौधरी की हत्या कर दी है? भारत में लोकप्रिय पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी के हजारों फैन इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर ढूंढ़ रहे हैं. शोएब चौधरी के यूट्यूब चैनल पर 21 दिनों से कोई वीडियो अपडेट नहीं हुआ था. लेकिन यूट्यूबर शोएब चौधरी को लेकर अब एक ऐसी खबर आई है जो भारत में उनके समर्थकों राहत दे सकती है.
लेकिन इस युवा यूट्यूबर की मु्श्किलें कम नहीं हुई है. शोएब चौधरी ने 21 दिनों की रहस्यमय किडनैपिंग के बाद एंट्री की है. लौटते ही 20 मिनट का वीडियो अपने चैनल पर अपडेट किया है. इसमें वे साफ कहते नजर आए हैं कि शोएब चौधरी मरेगा लेकिन डरेगा नहीं. झूठ नहीं बोलेगा.
अपने खास पंजाबी टोन में शोएब चौधरी फैंस के साथ संवाद करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरूआत ही इन लाइनों से होती है, "आपको खबर आई होगी कि शोएब चौधरी को हैंग कर दिया गया, लटका दिया गया, फांसी दे दी गई, आपको खबर आई होगी कि शोएब चौधरी का एनकाउंटर कर दिया गया... लेकिन आज शोएब चौधरी फिर से आप के सामने कैसे मौजूद है?"
इस यूट्यूबर ने कहा कि शोएब चौधरी वाकई में मर चुका था. पाकस्तानी आर्मी को खुली चुनौती देते हुए शोएब चौधरी ने कहा कि, मुझे जहां भी लगेगा , किसी भी संस्थान में, कहीं भी कोई इंसान गलत कर रहा है तो मैं उस संस्थान और व्यक्ति के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए जरूर बोलूंगा.
शोएब चौधरी ने कहा कि उन्हें ये नहीं पता कि वे अगला वीडियो अपलोड कर पाएंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ ये सब किया उसे वे बेपर्दा करके छोड़ेंगे.
यूट्यूब चैनल पर 16.5 लाख फॉलोअर्स

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









