
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट की मौत की जांच करेगी हाईलेवल कमेटी, शहबाज सरकार ने दिए आदेश
AajTak
पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की मौत के बाद इसके कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग के गठन के आदेश दिए हैं. अधिसूचना में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने अरशद की मौत का पता लगाने के लिए केन्या सरकार के सहयोग का प्रस्ताव रखा है. अरशद शरीफ ARY टीवी के एंकर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते थे.
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को पत्रकार अरशद शरीफ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया है. अरशद की केन्या में स्थानीय पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी थी. 49 साल के अरशद शरीफ ARY टीवी के एंकर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते थे.
एक आधिकारिक सूचना के अनुसार आयोग के गठन का फैसला रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर लिया गया है. पाकिस्तान जांच आयोग अधिनियम -2017 के तहत गठित आयोग का नेतृत्व न्यायमूर्ति अब्दुल शकूर पराचा करेंगे. जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर और खुफिया ब्यूरो (IB) के उप महानिदेशक उमर शाहिद हामिद आयोग के सदस्य हैं.
अधिसूचना में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने अरशद की मौत का पता लगाने के लिए केन्या सरकार के सहयोग का प्रस्ताव रखा है. आयोग 30 दिनों के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा. इस घटना के बाद सशस्त्र बलों के खिलाफ अनावश्यक अफवाह फैलाने और गलत जानकारियां वायरल की गई थीं.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने निर्देश दिए थे कि जर्नलिस्ट अरशद शरीफ की हत्या की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाए. वहीं सेना के प्रवक्ता ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सेना ने सरकार से अरशद मौत की आधिकारिक जांच करने का अनुरोध किया था. साथ ही कहा था कि हमने सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि सभी अटकलों पर विराम लग सके.
हत्या की जांच के लिए पिछले सप्ताह अलग से 2 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. इसमें FIA के निदेशक अतहर वाहिद और IB के उमर शाहिद हामिद शामिल है. यह टीम फिलहाल केन्या में है.
एजेंसी के मुताबिक अरशद पाकिस्तान की सुरक्षा द्वारा देशद्रोह और राज्य विरोधी गतिविधियों को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद केन्या भाग गए थे. 23 अक्टूबर को केन्या के नैरोबी के पास एक पुलिस चौकी पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे देश में कोहराम मच गया था. वहीं केन्याई पुलिस ने बाद में कहा कि यह एक बच्चे के अपहरण के मामले में कार की तलाशी के दौरान "गलत पहचान" की वजह से हुआ था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







