
पाकिस्तानी आतंकी, चीनी साजिश... LoC पर बढ़ते हमलों के पीछे लद्दाख बॉर्डर पर प्रेशर कम करने की टैक्टिस
AajTak
जम्मू कश्मीर में हालिया आतंकी हमलों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक, पाकिस्तान और चीन पुंछ सेक्टर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने का दबाव बनाया जा सके.
जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को सेना की गाड़ियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए. पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी थाना मंडी-सुरनकोट इलाके में अंधा मोड़ के पास पहले से पहाड़ी पर छुपे थे और जैसे ही मोड पर सेना की गाड़ी धीमी हुई तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. दरअसल जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं और इसे लेकर अब अहम खुलासा हुआ है.
चीन और पाकिस्तान ने मिलाए हाथ
शीर्ष रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान और चीन ने पुंछ सेक्टर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के हाथ मिला लिया है ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने और यहां सुरक्षाबलों को फिर से तैनात करने का दबाव बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें: डेरा की गली से राजौरी-पुंछ और चमरेर तक के जंगल आतंकियों के लिए बने सेफ हैवेन, 2023 में यहां शहीद हो चुके हैं 19 सैन्यकर्मी
क्या है पाकिस्तान और चीन का प्लान
- पाकिस्तान और चीन की योजना है कि भारतीय सैन्यबल आसानी से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से बाहर ना निकलें और चीन सीमा पर सैनिकों तैनात ना हो सके.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











