
पाकिस्तानियों के कारण 'स्ट्रेस' में आ गए हैं ये बंदर, रिसर्च ने दिखाया मुल्क का वहशी चेहरा
AajTak
एक शोध में सामने आया है कि पाकिस्तान में लोगों का मनोरंजन करने वाले खास 'रीसस बंदर' बुरी तरह से तनाव से पीड़ित पाए गए हैं. ऐसे बंदरों को बचपन में ही बड़ी क्रूरता से उनकी मां से अलग कर दिया जाता है और डराकर कलाबाज़ी, कूदने, सलाम करने जैसी चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है.
कभी अपने मनोरंजन के लिए, तो कभी बस यूं ही. जानवरों पर इंसानों का शोषण किसी परिचय का मोहताज नहीं है. चाहे हम किसी सर्कस का रुख करें या फिर किसी मदारी को देखें. हमारे मनोरंजन के नाम पर जानवरों को जो यातनाएं दी जाती हैं, वो सोच और कल्पना से परे हैं. हालांकि, कई बार लैब टेस्ट जैसे मामलों में ये लीगल तरीके से भी किया जाता है लेकिन एनिमल लवर्स अक्सर इससे जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं. वहीं कई वैज्ञानिक ऐसे जानवरों की मानसिक हालत पर शोध करते हैं. शोध के नतीजे किस हद तक भयावय हो सकते इसके लिए हम पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का रुख कर सकते हैं.
बचपन से क्रूरता का शिकार होते हैं रीसस बंदर
इसी तरह के एक शोध में पाकिस्तान में लोगों का मनोरंजन करने वाले खास 'रीसस बंदर' अत्यधिक तनाव से पीड़ित पाए गए हैं. दरअसल, ऐसे बंदरों को बचपन में ही बड़ी क्रूरता से उनकी मां से अलग कर दिया जाता है और डराकर कलाबाज़ी, कूदने, सलाम करने जैसी चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है. फिर पैसे कमाने के लिए इन बंदरों को फुटपाथों और सड़क पर नाचने के लिए मजबूर किया जाता है.
स्ट्रेस हार्मोन का लेवल हैरान करने वाला रिसर्चर्स ने छोटे रीसस बंदरों पर ऐसी गतिविधियों के प्रभाव के बारे में सोचा है. ग्लासगो विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की एक जोड़ी मिशाल अकबर और नील प्राइस इवांस ने इस मामले पर आगे गौर किया. एप्लाइड एनिमल बिहेवियर साइंस जर्नल में प्रकाशित अपने अध्ययन में अकबर और इवांस ने पाया कि नाचने वाले बंदरों में स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बहुत अधिक होता है.
ट्रेन्ड एसेट के रूप में प्रसिद्ध हैं
इस नतीजे पर पहुंचने के लिए, वैज्ञानिकों ने पाकिस्तान में पालतू नाचने वाले बंदरों से फर के सैंपल लेकर उनका टेस्ट किया. इसके बाद उनमें स्ट्रेस हार्मोन के लेवल की तुलना फ्लोरिडा में प्राइमेट सेंक्चुरी में रहने वाले समान बंदरों से की.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











