
पाकिस्तानः 15 साल पहले ऐसे ही हमले में बेनजीर भुट्टो की हुई थी हत्या... अब इमरान खान पर गोलियां चलीं
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला हुआ है. इमरान के पैर में गोली लगी है और उन्हें लाहौर ले जाया गया है. कुछ इसी तरह से दिसंबर 2007 में बेनजीर भुट्टो पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है. इमरान के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है. उन्हें लाहौर ले जाया गया है. फिलहाल इमरान की हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि इमरान खान जब वजीराबाद में रैली कर रहे थे, तभी ये फायरिंग हुई. एक हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
वहीं, हमले के बाद इमरान खान की पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है. इमरान ने कहा कि अल्लाह ने उन्हें दूसरी जिंदगी बख्शी है. इंशाअल्लाह मैं फिर वापसी करूंगा, लड़ाई जारी रखूंगा.
इमरान खान से पहले 27 दिसंबर 2007 को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर भी ऐसे ही हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी थीं, लेकिन कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी थीं. भुट्टो जब रावलपिंडी से रैली कर लौट रही थीं, तभी हमलावर उनके पास आया और गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद हमलावर ने खुद को भी बम से उड़ा लिया था.
क्या हुआ था भुट्टो के साथ?
27 दिसंबर 2007 को बेनजीर भुट्टो रावलपिंडी के लियाकत बाग में एक चुनावी रैली में भाषण खत्म कर लौट रही थीं. तभी 15 साल का बिलाल उनकी कार के पास आया. पहले बिलाल ने भुट्टो को गोली मारी और फिर खुद को उड़ा दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









