
पांच सालों में इतने बढ़ गए सी-सेक्शन डिलीवरी के मामले, टॉप पर प्राइवेट अस्पताल
AajTak
नए शोध से खुलासा हुआ है कि भारत में सी-सेक्शन डिलीवरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. सी-सेक्शन डिलीवरी के आंकड़े निजी अस्पतालों में ज्यादा है.
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने अपने एक शोध में पता लगाया है कि देश में साल 2016 से लेकर 2021 के बीच सिजेरियन सेक्शन के मामले बढ़े हैं. यह बात इसलिए भी थोड़ी चिंताजनक है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान होनेवाली कॉम्प्लिकेशन्स में कमी आई है फिर भी सिजेरियन सेक्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं.
स्टडी से खुलासा हुआ है कि सी-सेक्शन के जरिए डिलीवरी की संभावना तब और बढ़ जाती है जब महिला की डिलीवरी किसी प्राइवेट अस्पताल में हो रही हो. साथ ही यह भी कहा गया कि अधिक वजनी और ज्यादा उम्र (35-49 साल) की महिलाओं की डिलीवरी के दौरान सी-सेक्शन के संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है.
IIT मद्रास के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में इस शोध को अंजाम दिया. शोधकर्ताओं में वर्षिनी नीति मोहन और पी. शिरिषा, शोध विद्वान गिरिजा वैद्यनाथन और संस्थान के प्रोफेसर वी. आर. मुरलीधरन शामिल थे. शोध के नतीजे पत्रिका बीएमसी प्रेग्नेंसी एंड चाइल्डबर्थ में प्रकाशित किए गए हैं.
बिना जरूरत भी हो रही सी-सेक्शन डिलीवरी
सी-सेक्शन डिलीवरी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जो आमतौर पर मां और अजन्मे शिशु के जीवन को बचाने के लिए की जाती है. हालांकि, बिना जरूरी सी-सेक्शन डिलीवरी से सेहत पर कई साइड इफेक्ट्स होते हैं और डिलीवरी का खर्च भी काफी बढ़ जाता है.
शोधकर्ता प्रो. वी. आर. मुरलीधरन ने कहा, 'शोध से एक बड़ी बात ये निकलकर सामने आई है कि डिलीवरी की जगह (सरकारी या निजी अस्पताल) का इस बात पर प्रभाव पड़ा है कि डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई है. इससे पता चलता है कि बिना जरूरत के भी इस तरह की सर्जिकल डिलीवरी की गई.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











