
पांच राज्य, पांच समीकरण... एग्जिट पोल किस राज्य में कर रहा उलटफेर का इशारा, कहां दुर्ग अभेद्य?
AajTak
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आ गया है. सर्वे के मुताबिक, तीन राज्यों में सत्ता की वापसी होने की संभावना है. जबकि तेलंगाना और मिजोरम में सत्ता विरोधी लहर हावी रही है. वहां दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ दल को सत्ता गंवानी पड़ सकती है. अभी मध्य प्रदेश में बीजेपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में MNF की सरकार है.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस दो दिन बाकी हैं. उससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आ गया है. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी जबरदस्त जनादेश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर होने की संभावना है. सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोनों राज्यों में बीजेपी से थोड़ी बढ़त हासिल है. तेलंगाना में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) मुश्किल में दिख रही है. वहां चार एग्जिट पोल बताते हैं कि कांग्रेस आगे चल रही है.
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, मिजोरम में विपक्षी छह दलों का गठबंधन जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) अप्रत्याशित रूप में उभर रहा है. वहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर हार के खतरे की घंटी बज रही है. अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो पांचों राज्यों में नए समीकरण क्या हो कहते हैं. जानिए...
मध्य प्रदेश: शिवराज के लिए गुड न्यूज...
मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए खुशखबरी है. वो पांचवी बार भी सीएम बन सकते हैं. उनके पक्ष में राजनीतिक समीकरण भी बनने लगे हैं. बीजेपी यहां जीतती है तो इसका श्रेय शिवराज की अथक मेहनत को भी जाएगा. इस चुनाव में बिना सीएम फेस घोषित हुए शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से मेहनत की. ताबड़तोड़ सभाएं कीं और संगठन में निचले स्तर तक संवाद बनाकर रखा, उसने बहुमत की नई पटकथा लिखने में बड़ी मदद की है. पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मध्य प्रदेश में फोकस रखा. महिलाओं को आर्थिक संबलता देने के लिए लाडली बहना योजना को हर घर तक ले जाने की कोशिश की गई. इसका फायदा बीजेपी और शिवराज को मिला है.
MP में ज्यादा सीटों वाले दल के साथ खड़े होंगे निर्दलीय!

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



