
पांच राज्यों में हिंसा का क्या है इलेक्शन कनेक्शन? जानें
AajTak
रामनवमी के दिन से पश्चिम बंगाल और बिहार में कई दिनों तक हिंसक प्रदर्शन देखा गया. बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम के साथ ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई हैं. आगजनी और हिंसा में जहां एक की मौत भी हुई, तो कई लोग घायल हुए. 2024 चुनाव से पहले क्यों पांच राज्यों में त्यौहार पर भड़की हिंसा. आखिर क्या है इन राज्यों में हिंसा का इलेक्शन कनेक्शन? जानें.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










