
पांच राज्यों की जंग से पहले बीजेपी एक्टिव, NDA की जीत के लिए मोर्चों को साथ लाने की कवायद तेज
AajTak
महिला मोर्चा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के अनुभवों से सीख लेकर पार्टी आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करेगी. इसके तहत महिला मोर्चा धार्मिक और सामुदायिक बैठकों का आयोजन करेगा. इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी शासित राज्यों द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कामों को सामने रखा जाएगा.
आने वाले महीनों में पांच महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. पिछले कुछ दिनों में पार्टी ने कई उच्चस्तरीय बैठकें की हैं जिनका मकसद चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना और पार्टी के अलग-अलग मोर्चों (फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन) के बीच बेहतर तालमेल बनाना है ताकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को जीत दिलाई जा सके.
इस पूरी कवायद की अगुवाई बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने की. सबसे पहले उन्होंने सभी मोर्चों के अध्यक्षों के साथ एक संयुक्त बैठक की. इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि हर मोर्चा अपनी संगठनात्मक ताकत का इस्तेमाल कैसे करे और चुनाव के दौरान जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय कैसे बेहतर बनाया जाए.
इसके बाद बी.एल. संतोष ने अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ एक-एक करके बैठकें कीं. इन बैठकों में तैयारियों की समीक्षा की गई, कमियों को पहचाना गया और राज्यों की चुनावी योजनाओं को पार्टी की राष्ट्रीय रणनीति से जोड़ा गया.
इस सिलसिले की आखिरी बैठक नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा के राज्य चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी शामिल हुए. इस बैठक का मकसद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना और महिलाओं से जुड़ी चुनावी रणनीति को और धार देना था.
बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक चर्चा का फोकस महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज करने और हर राज्य के हिसाब से रणनीति बनाने पर रहा. बताया गया कि बी.एल. संतोष ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखने पर खास जोर दिया.
एक वरिष्ठ पार्टी सूत्र ने कहा, 'इस बैठक में महिला मोर्चा ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया.' सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के लिए महिला वोटर एक अहम वर्ग हैं, जिन पर पार्टी लगातार फोकस कर रही है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









