
पहाड़ों में मैगी बेचकर लाखों की कमाई? वीडियो देखकर लोग बोले – 'नौकरी छोड़ दें क्या?”
AajTak
कंटेंट क्रिएटर बादल ठाकुर ने पहाड़ों में मैगी बेचने का एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें उन्होंने एक दिन में 300 से ज्यादा प्लेट मैगी बेचकर अच्छी कमाई की. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस छोटे बिजनेस की कमाई देखकर हैरान हैं.
पहाड़ों में घूमने जाएं और गरमागरम मैगी न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता. ठंडे मौसम में सड़क किनारे खाई गई मैगी का मजा ही कुछ और होता है. यही वजह है कि मैगी पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की पहली पसंद बन चुकी है. लेकिन क्या पहाड़ों में मैगी बेचना वाकई एक फायदे का काम है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए कंटेंट क्रिएटर बादल ठाकुर ने खुद इसका टेस्ट किया.
पहाड़ों में लगाया मैगी का स्टॉल बादल ठाकुर ने पहाड़ों में एक जगह पर अस्थायी मैगी स्टॉल लगाया. उनके वीडियो में साफ दिख रहा है कि वहां पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ थी और लोग लगातार मैगी खरीद रहे थे. उनके स्टॉल पर सिर्फ एक एलपीजी सिलेंडर, एक मेज इतना ही साधारण इंतजाम था.
कितनी थी मैगी की कीमत? प्लेन मैगी: 70 रुपये प्रति प्लेट चीज मैगी: 100 रुपये प्रति प्लेट
जबकि बाजार में मैगी का एक पैकेट करीब 15 रुपये में मिल जाता है.
कितनी हुई कमाई? 4 से 5 घंटे में करीब 200 प्लेट मैगी बिक गई. पूरे दिन में 300 से 350 प्लेट मैगी बिकी. अगर 70 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से देखें तो एक दिन की कमाई करीब 21,000 रुपये होती है. हालांकि, इसमें गैस, मैगी के पैकेट और डिस्पोजेबल प्लेट जैसे खर्च शामिल नहीं हैं, इसलिए असली मुनाफा इससे थोड़ा कम होगा.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल फिर भी, इतनी कमाई देखकर लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मजाक में लिखा- अब नौकरी छोड़ दूं क्या? मैं भी मैगी बेचने पहाड़ों चला जाऊं”. कुछ लोगों का कहना है कि अगर कोई रोज मैगी बेचे, तो महीने में 6 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. बादल ठाकुर का यह वीडियो अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार वायरल हो रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












