
पहले होटल में दी बर्थडे पार्टी, जब आया साढ़े 3 लाख रुपये बिल तो आपस में भिड़ गईं लड़कियां!
AajTak
जिस लड़की का बर्थडे था उसी ने दोस्तों को होटल में डिनर पार्टी दी थी. लेकिन जब साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा का बिल आया तो उनके बीच कहासुनी हो गई. लड़की का कहना था कि बिल को सबके बीच बराबर बांटा जाए और अपना-अपना पेमेंट किया जाए. लेकिन बाकी के लोग इसके लिए राजी नहीं थे.
लड़कियों का एक ग्रुप होटल में बर्थडे पार्टी के लिए गया था. लेकिन जब बिल देने की बारी आई तो उनके बीच झगड़ा हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया कि कैसे लड़कियों के बीच जुबानी जंग चल रही है. मामला अमेरिका का बताया जा रहा है.
वीडियो को विक्टर क्रिश्चियन नाम के टिकटॉक यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. विक्टर को फनी वीडियो पोस्ट करने के लिए जाना जाता है. उनका हालिया वीडियो चर्चा में है, जहां कुछ लड़कियां खाने की टेबल पर लड़ रही हैं. Nyt की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस लड़की का बर्थडे था उसी ने दोस्तों को होटल में डिनर पार्टी दी थी. लेकिन जब साढ़े तीन लाख रुपये ($4,600) से ज्यादा का बिल आया तो उनके बीच कहासुनी हो गई. लड़की का कहना था कि बिल को सबके बीच बराबर बांटा जाए और अपना-अपना पेमेंट किया जाए. लेकिन बाकी के लोग इसके लिए राजी नहीं थे.
टिकटॉक पर लड़कियों के बीच झगड़े का वीडियो पोस्ट करने वाले 28 वर्षीय विक्टर भी उस पार्टी में मौजूद थे. उन्होंने कहा- हमारी अब भी बात होती है. लेकिन दोस्ती वैसी नहीं रही. उम्मीद है कि हम इसे जल्द ठीक कर लेंगे. बकौल विक्टर- मैंने एक Sprite और Calamari का ऑर्डर दिया था, जिसकी कुल कीमत 25 डॉलर से भी कम थी. जबकि, पार्टी में बाकी सदस्य बहुत सारी चीज़ें ऑर्डर कर रहे थे जो बेहद महंगी थीं.
I went to a birthday dinner — and fought over splitting the $4.6K bill https://t.co/48P3UB3oAs pic.twitter.com/LPdjcBE55i
वीडियो में विक्टर कहते हैं- मैं बिल का बंटवारा नहीं कर रहा हूं. क्योंकि मैंने कम चीजें ऑर्डर की थीं. दूसरों का बिल मैं क्यों भरूं? वहीं, दूसरे लोग बिल को लेकर भिड़ते नजर आए. एक लड़की ने कहा- बिल का बंटवारा होना चाहिए. दूसरी ने कहा- जिसकी पार्टी वही बिल दे, हम क्यों दें?
कई टिकटॉक यूजर्स ने वीडियो को Prank बताया है, वहीं कुछ ने इसे फनी कहा. वीडियो को जमकर व्यूज और कमेंट्स मिल रहे हैं. एक ने कहा- दोस्तों में बिल को लेकर लड़ाई नई बात नहीं है. दूसरे ने लिखा- खाने से पहले तय कर लेना चाहिए था. तीसरे ने कहा- खाने की टेबल जंग का मैदान बन गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












