
पहले हिंसा में FIR, अब एक्शन जोरदार... संभल MP बर्क चौतरफा घिरे; देखें विशेष
AajTak
संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं. पहले संभल हिंसा को लेकर उनपर FIR हुई. फिर बिजली विभाग का बड़ा एक्शन हुआ और आज सांसद बर्क के घर अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई. 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के आरोपी नंबर एक जिया उर रहमान बर्क पर पुलिस-प्रशासन का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है. आए दिन प्रशासन सांसद बर्क के खिलाफ एक्शन ले रहा है. जिस पर यूपी का सियासी माहौल गरमा रहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










