
पहले हाथ जोड़े, फिर 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग... सोलापुर की फेमस बेकरी के मालिक ने किया सुसाइड
AajTak
महाराष्ट्र में सोलापुर की फेमस मुलतानी बेकरी के मालिक और उद्यमी सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने विजापुर रोड स्थित पनास अपार्टमेंट से कूदकर जान दे दी. यह घटना गुरुवार दोपहर करीब चार बजे की है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिजनेसमैन ने खुदकुशी क्यों की. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शहर की नामी मुलतानी बेकरी के मालिक और उद्यमी सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने विजापुर रोड स्थित पनास अपार्टमेंट की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. यह घटना गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे की है. जैसे ही यह खबर फैली, अपार्टमेंट परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. सुनील सदारंगानी 59 साल के थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील सदारंगानी को इमारत की 17वीं मंजिल पर संदिग्ध तरीके से घूमते देखा गया था. वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया और इसकी सूचना अपार्टमेंट के वॉचमैन को दी. जानकारी मिलते ही ऑफिस में मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी 17वीं मंजिल पर पहुंचा और उनसे बात कर उन्हें नीचे लेकर आ गया. उनसे बातचीत करते हुए 10वीं मंजिल तक लाया गया.
इसी दौरान सदारंगानी ने कहा कि उनकी गाड़ी की चाबी खो गई है. यह कहकर वे अचानक फिर से ऊपर की ओर दौड़ पड़े. कुछ ही क्षण बाद एक अन्य व्यक्ति भी उनके पीछे ऊपर गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सदारंगानी ने ऊपरी मंजिल पर पहले खड़े होकर हाथ जोड़े, फिर छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही वे खून से लथपथ हो गए.
यह भी पढ़ें: 'कोरियन ऐप का अब तक नहीं मिला कोई सबूत, हां डायरी में...', गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में बोली पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही विजापुर नाका पुलिस मौके पर पहुंची. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादा गायकवाड़, पुलिस निरीक्षक सुशांत वराले और अन्य अधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










