
पहले सुनील पाल, फिर मुश्ताक खान का अपहरण... मास्टरमाइंड लवी पाल के एनकाउंटर में पकड़े जाने की कहानी
AajTak
एसपी अभिषेक झा के मुताबिक, इस डील के चलते 20 नवंबर को मुश्ताक खान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे. जहां से एक कार में बैठाकर उन्हें बिजनौर लाया गया, जहां उन्हें चाहशीरी में मास्टरमाइंड बदमाश लवी पाल के घर में बंधक बनाकर रखा गया था.
उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल को इवेंट के बहाने अगवा करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश लवी पाल उर्फ राहुल सैनी को गिरफ्तार किया गया. एनकाउंटर के दौरान आरोपी लवी पाल घायल हो गया.
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक झा ने बताया कि 15 अक्टूबर को आरोपी ने खुद को राहुल सैनी बताते हुए फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को फोन किया था और उन्हें 20 नवंबर को मेरठ में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिए बुलाया था. साथ उन्हें 25,000 रुपये एडवांस और फ्लाइट टिकट देने की पेशकश की थी.
एसपी अभिषेक झा के मुताबिक, इस डील के चलते 20 नवंबर को मुश्ताक खान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे. जहां से एक कार में बैठाकर उन्हें बिजनौर लाया गया, जहां उन्हें चाहशीरी में लवी पाल के घर में बंधक बनाकर रखा गया था. लेकिन अभिनेता मुश्ताक अपहरण के एक दिन बाद किसी तरह से बदमाशों की कैद से भागने में सफल हो गए थे.
पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक झा ने पीटीआई को बताया कि 21 नवंबर की सुबह जब अपहरणकर्ता सो रहे थे, तो मुश्ताक खान वहां से भागने में सफल हो गए थे और उन्होंने पास की एक मस्जिद में जाकर शरण ली थी. वहां से वे सुरक्षित घर लौटे.
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि उनके इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने बाद में 9 दिसंबर को बिजनौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि इस गिरोह ने मेरठ में सुनील पाल को निशाना बनाने के लिए यही तरीका अपनाया था.
मुश्ताक खान को अगवा करने के दौरान उनके मोबाइल फोन से 2.5 लाख रुपये का लेन-देन किया गया. पुलिस इस मामले में गिरोह के छह सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पुलिस मास्टरमाइंड लवी पाल और तीन अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







