
'पहले सिंदूर, और अब 'तिलक'…' सोशल मीडिया के ये पोस्ट देख किलस रहे होंगे पाकिस्तानी!
AajTak
तिलक वर्मा की दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी ने भारत को पाकिस्तान पर रोमांचक जीत दिलाई. एशिया कप 2025 के फाइनल में नाबाद 69 रन की पारी के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनके नाम के मीम्स और पोस्ट वायरल हो रहे हैं.
एशिया कप 2025 के फाइनल में फिर वही कहानी दोहराई गई. पाकिस्तान एक बार फिर भारत से हार गया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर एशिया कप अपने नाम किया. इस जीत के असली हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने सही समय पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत की कहानी लिखी.
तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए, वह भी सिर्फ 53 गेंदों में.उनकी पारी का खास पल 20वें ओवर में हारिस रऊफ पर लगाया गया छक्का था, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया.
तिलक वर्मा के साथ शिवम दुबे ने भी शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में रखा. दोनों ने सिर्फ 40 गेंदों में 60 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.इस शानदार प्रदर्शन के लिए तिलक वर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब मिला. सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस ने उनके नाम के साथ कई मीम्स और पोस्ट वायरल किए.
इस बीच तिलक वर्मा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसे उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर किए गए हरकतों और दावों का जवाब माना जा रहा है. इसमें उन्होंने क्रिकेट मैदान में जश्न मनाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की.
सोशल मीडिया पर उनके नाम कई मीम्स भी देखने को मिले..देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












