
पहले बंधवाई राखी, फिर उसी से की शादी... कनाडा से बुलाकर शादीशुदा प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश
AajTak
सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा रोड पर बने एक फार्म हाउस से मोनिका नाम की लड़की का शव मिला था. इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो अफसर हैरान रह गए. दरअसल, मोनिका पढ़ने के लिए कनाडा गई थी. उसके शादीशुदा प्रेमी सुनील ने उसे कनाडा से बुला लिया था. सुनील ने एक बार मोनिका से राखी भी बंधवाई थी. इसके बाद उसी से शादी कर हत्या कर दी.
हरियाणा के सोनीपत में गुमड़ गांव स्थित मौसी के घर से कनाडा पढ़ने गई छात्रा की हत्या कर दी गई. छात्रा की मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला ने उसके कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही उसे वापस बुला लिया था. इसके बाद उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. शादी के बाद लड़की वापस कनाडा चली गई. इसके बाद अप्रैल, 2022 में सुनील ने उसे फिर बुला लिया. इसी बीच जून 2022 को कहासुनी के बाद सुनील ने गन्नौर में सुनसान जगह पर उसके सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी.
भिवानी पुलिस ने इस मामले में खुलासे के बाद लड़की के शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के सिर में गोली का हिस्सा मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस आरोपी को दस दिन की रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है.
मोनिका के परिजनों ने गन्नौर थाना व सोनीपत पुलिस में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि मोनिका की हत्या में कई और लोग भी शामिल हैं.
2017 में मौसी के यहां पढ़ने पहुंची थी मोनिका
मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद निवासी 22 वर्षीय मोनिका साल 2017 में गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास पढ़ने पहुंची थी. वह दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, साथ ही कंप्यूटर की कोचिंग भी करती थी. गुमड़ में रहने के दौरान उसकी मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला से जान पहचान हो गई.
सुनील मोनिका की मौसी के यहां घर पर दूध लेने आता था. सुनील शादीशुदा है. वह मोनिका से बातचीत करने लगा. इसी बीच 5 जनवरी, 2022 को मोनिका को पढ़ने के लिए कनाडा भेज दिया गया. वह बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गई थी. 22 जनवरी 2022 को सुनील ने उसे वापस बुला लिया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








