
पहले दिन ही 100% भर गया LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO, जानिए आपको कितना लगाना होगा पैसा?
AajTak
LG Electronics IPO Bidding Detail: इस आईपीओ में निवेशक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO में पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो आपको कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे.
मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG का IPO ओपन हो गया है. इस आईपीओ को लेकर पहले दिन रिटेल निवेशकों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला. हालांकि बाकी बचे दो दिनों में जोरदार सब्सक्रिप्शन के अनुमान लगाए जा रहे हैं.
इस आईपीओ में निवेशक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO में पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो आपको कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे.
दरअसल, सब्सक्रिप्शन के पहले दिन LG इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ 100 फीसदी भर गया है. पहले दिन QIB कैटेगरी करीब 49% सब्सक्राइब हुआ. Non-Institutional Investors (NII) कैटेगरी सबसे ज्यादा 200 फीसदी यानी दोगुना भर गया. जबकि रिटेल कैटेगरी 79 फीसदी भरा है.
शानदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद
LG Electronics India लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशक यानी रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट के लिए कम 14,820 रुपये लगाने होंगे. 13 शेयरों का एक लॉट है. जानकारी के मुताबिक LG Electronics IPO का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को होगा, और 14 अक्टूबर को लिस्टिंग होने वाली है.
निवेशक दमदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं. फिलहाल LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 315 रुपये है, यानी आज के हिसाब रिटेल निवेशक को एक लॉट पर करीब 28 फीसदी यानी करीब ₹4100 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है. हालांकि GMP महज एक अनुमान है. हमेशा कंपनी के प्रदर्शन को देखकर निवेशकों को IPO में अप्लाई करना चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












