
‘पहले ड्रग्स देता था और फिर…’, दस साल बाद सामने आयी पति की सच्चाई, पत्नी ने सुनाई दर्दभरी कहानी
AajTak
इन अपराधों को साल 2011 से 2020 के बीच अंजाम दिया गया है. मामले में बीते तीन साल से जांच जारी है. शख्स अपनी पत्नी को ड्रग्स देकर उसका रेप करवाया करता था.
एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हरकत की है, जिसकी जितनी सजा दी जाए कम है. उसने पत्नी को ड्रग्स देकर कम से कम 51 पुरुषों से उसका रेप करवाया. वो घटना की रिकॉर्डिंग भी करता था. ये रेप साल 2011 से 2020 के बीच हुए हैं. मामला फ्रांस का है. आरोपी की पहचान डॉमिनिक पी के तौर पर हुई है. जो पेंशनर है. उसकी शादी को 50 साल हुए हैं. वहीं पत्नी को जब इसका पता चला तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उसने दर्दभरे शब्दों में अपनी बात रखी और कहा कि पति को तलाक दे रही है.
मिरर यूके ने अपनी रिपोर्ट में स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि डॉमिनिक कथित तौर पर अपनी पत्नी के शाम के खाने में एंटी-एंजाइटी ड्रग्स लोराजेपम मिलाया करता था. इसके बाद वो अपनी सोती हुई पत्नी का रेप करने के लिए कथित 'गेस्ट्स' को घर पर बुलाता था. साल 2020 में मामले की जांच शुरू हुई थी. जिसके बाद 26 से 73 साल की उम्र के कुल 51 पुरुषों की पहचान हुई. इन्हें गिरफ्तार कर इनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया. घटना एविगनन शहर में हुई है.
पुरुषों को कैसे ढूंढता था पति?
संदिग्ध पति फ्रांस के इंटरनेट फोरम 'a son insu' पर पुरुषों को ढूंढता था. यहां ये महिला की इजाजत के बिना या उसे ड्रग्स दिए जाने के दौरान उसके साथ किस तरह की अश्लील गतिविधि की जाए इस पर चर्चा करते थे. प्राथमिक जांच में अधिकारियों को तीन साल पहले वीडियोज के बारे में पता चला था. तब आरोपी हिडन कैमरा के जरिए चेंजिंग रूम में महिला की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया था. फिर उसके कंप्यूटर में कई अश्लील वीडियो मिले. यहां उसने सभी वीडियो 'अब्यूज' नाम की फाइल में रखे थे.
फ्रांस के अखबार के अनुसार, सैकड़ों वीडियोज में तारीख, नाम, की गई गतिविधि को टाइटल के तौर पर लिखा गया. जांचकर्ताओं को पता चला कि 83 पुरुषों ने महिला के साथ 92 बार यौन उत्पीड़न किया है. बाकी के पुरुषों की पहचान का काम अभी जारी है. आरोपी पति ने रेप के लिए आने वाले पुरुषों का तंबाकू या परफ्यूम इस्तेमाल करना बैन कर दिया था, ताकि उसकी महक से पत्नी न जाग जाए. इसके बाद वो इनके हाथ गर्म पानी में धुलवाता था, ताकि शरीर के तामपान का पत्नी को पता न चल सके. वो इन्हें रसोई में कपड़े बदलने को कहता था, ताकि बेडरूम में गलती से कोई कपड़ा न छूट जाए.
रेप की बात से ही कर दिया इनकार

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












