
पहले टक्कर मारी, फिर कार की छत पर लाश को 18KM तक ले गया ड्राइवर, आंध्र प्रदेश में हैरान करने वाला एक्सीडेंट
AajTak
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक इनोवा कार और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद इनोवा चालक कार की छत पर लाश लेकर 18 किलोमीटर तक कार चलाता रहा.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हादसे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद इनोवा चालक कार की छत पर लाश लेकर 18 किलोमीटर तक कार चलाता रहा. इसके बाद वह कार को लाश के साथ ही एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार के मालिक का पता लगा लिया है. हालांकि, अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक मामला अनंतपुर जिले के आत्मकूर मंडल का है. यहां एक इनोवा कार और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद इनोवा चालक कार की छत पर लाश लेकर 18 किलोमीटर तक कार चलाता रहा.
पुलिस को नहीं मिल रहा था बाइक सवार
आत्माकुर के एसआई मुनीर अहमद के मुताबिक रविवार को रात करीब 8 बजे एनएच-544 डी के पास एक दोपहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और जर्जर अवस्था में मिला. पुलिस ने बाइक सवार की तलाश करने की बहुत कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. पुलिस अभी बाइक सवार के बारे में पता लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि अचानक रात करीब 8:30 बजे एक ग्रामीण का फोन आया.
18 किलोमीटर दूर खड़ी मिली इनोवा
फोन करने वाले ग्रामीण ने बताया कि बाइक के स्थान से करीब 18 किलोमीटर दूर एक इनोवा कार खड़ी हुई है. इस गाड़ी की छत पर किसी युवक की लाश पड़ी हुई है. जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि बाइक पास के ही गांव में रहने वाले शख्स योरिसामी की है, जिसकी लाश कार के ऊपर पड़ी हुई है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






