
पहले जेलेंस्की, अब पुतिन का कॉल पीएम मोदी को... कैसे भारत रूस-यूक्रेन वार्ता का 'Invisible partner' बना हुआ है
AajTak
यूक्रेन में युद्धबंदी के लिए दुनिया के दिग्गज भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर में जुड़े थे लेकिन वहां से हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद नई दिल्ली इस बेहद अहम कूटनीतिक डायलॉग की एक धुरी रहा है. यही वजह है कि अलास्का मीटिंग खत्म होते ही पुतिन पीएम मोदी को फोन करते हैं और वार्ता में प्रगति की जिम्मेदारी भारत को देते हैं. भारत की व्यापारिक और कूटनीतिक स्थिति ऐसी है कि वह यूक्रेन सीजफायर को प्रभावित करने की क्षमता रखता है.
नई दिल्ली से यूक्रेन की दूरी लगभग 5000 किलोमीटर है. लेकिन तीन साल से ज्यादा समय से चल रही इस लड़ाई में भारत का किरदार अहम हो गया है. रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत अपनी तटस्थ और संतुलित कूटनीति के जरिए एक अदृश्य लेकिन महत्वपूर्ण साझेदार (Invisible Partner) की भूमिका निभाई है. भारत की रूस से कच्चा तेल खरीदने की क्षमता ने नई दिल्ली को इस जंग को प्रभावित करने की आर्थिक ताकत दे दी है.
भारत प्रत्यक्ष रूप से भले ही इस युद्ध को प्रभावित नहीं कर रहा है लेकिन अमेरिका और यूरोप कहते हैं कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर रूस के वॉर मशीन की फंडिंग कर रहा है.
इसके अलावा रूस और यूक्रेन दोनों पक्षों के साथ भारत के मजबूत संबंध, उसकी रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक मंचों पर संवाद व शांति की वकालत ने इसे इस संघर्ष में एक विश्वसनीय मध्यस्थ के रूप में स्थापित किया है.
अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच बहुप्रतिक्षित मुलाकात ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने में उत्प्रेरक का काम किया है. इस मुलाकात के बाद ही व्हाइट हाउस में ट्रंप की जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात की पृष्ठभूमि तैयार हुई.
पुतिन-जेलेंस्की का पीएम मोदी को कॉल
अलास्का से लौटते ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन लगाया और इस वार्ता में प्रगति की जानकारी दी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी प्रयासों का समर्थन करने की बात कही. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की और निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








