
पहले चरण में बंपर वोटिंग, हिंसा के बीच बंगाल में 79.79% और असम में 72.30% पड़े वोट
AajTak
बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा. बंगाल में दोपहर 1.45 बजे तक 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी, जबकि असम में 3 बजे तक 62.17 फीसदी मतदान हुआ था. लेकिन दिन ढलते-ढलते वोटिंग का आंकड़ा 70 फीसदी को पार कर गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के बीच शनिवार को बंगाल और असम में पहले चरण के लिए छुट-पुट हिंसा को छोड़ दिया जाए तो मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. बंगाल और असम जमकर मतदान हुआ और दोनों ही राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में ऑडियो वॉर के बीच शनिवार को पहले चरण के तहत बंगाल में 30 सीटों और असम में 47 सीटों पर वोटिंग कराई गई. दोनों राज्यों में मतदाताओं का खासा उत्साह दिखा. बंगाल में 79.79 फीसदी तो असम में 72.30 फीसदी वोटिंग हुई.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









