
पहले कार से बाहर खींचा, फिर गोलियों से भून डाला... पाकिस्तान में इस तरह हुआ वरिष्ठ पत्रकार का मर्डर
AajTak
पाकिस्तान में निजी समाचार चैनल खैबर न्यूज से जुड़े खलील जिब्रान को मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह खैबर जिले के लांडी कोटल कस्बे में अपने दोस्त के साथ अपने आवास की ओर जा रहे थे.
Senior Journalist Killed in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक वरिष्ठ पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अनजान बंदूकधारी हमलावरों ने उनके घर के करीब ही अंजाम दिया. वे एक निजी समाचार चैनल के लिए काम करते थे. इस घटना से वहां के पत्रकारों में खासा रोष है. उन्होनें इस हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन भी किया.
पुलिस के आला अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एजेंसियों को बताया कि निजी समाचार चैनल खैबर न्यूज से जुड़े खलील जिब्रान को मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह खैबर जिले के लांडी कोटल कस्बे में अपने दोस्त के साथ अपने आवास की ओर जा रहे थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्रकार की कार में उनके घर के पास खराबी आ गई थी, तभी बंदूकधारियों ने उन्हें घेर लिया. फिर उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और उन पर गोलियां चला दीं. अधिकारी ने बताया कि लांडी कोटल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जिब्रान की मौके पर ही मौत हो गई और उनके वकील मित्र हमले में घायल हो गए.
इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस अफसर ने बताया कि जिब्रान को आतंकवादियों से धमकियां भी मिली थीं. इस बीच, साथी पत्रकारों द्वारा खैबर-पाक-अफगान राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद, मारे गए पत्रकार को उनके पैतृक गांव सुल्तान खेल में दफनाया गया.
प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार के हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने अधिकारियों को पत्रकार की हत्या के लिए जिम्मेदार दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.
एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एडिटर्स एंड न्यूज डायरेक्टर्स (AEMEND) ने इस हत्या कांड की कड़ी निंदा की और सरकार से जिब्रान के हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने को कहा. एक बयान में, एसोसिएशन ने उच्च अधिकारियों की ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकामी की आलोचना की क्योंकि पत्रकारों को लगातार देश भर में यातना, अपहरण और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











