
पहले अफगानिस्तान , और अब म्यांमार में हिली धरती, 5.4 तीव्रता का भूकंप
AajTak
म्यांमार के क्याक्से के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ, जिसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. चीन में शुक्रवार को 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
म्यांमार के क्याक्से के पास 5.4 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है. यूरोपीय- भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, यह झटका दोपहर 15:54 बजे महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र क्याक्से से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम था. अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
इसी दिन अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इससे लोग दहशत में आ गए और वे अपने घरों से बाहर निकल आए. इसका एपिसेंटर उत्तर अफगानिस्तान के बाघलान प्रांत के पास था. अफगान भूवैज्ञानिक विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिसे हल्का भूकंप माना जाता है.
अफगानिस्तान के कई उत्तरी और पूर्वी प्रांतों सहित राजधानी काबुल, कुंदुज और टाखर में भी झटके महसूस किए गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड के लिए महसूस हुए जबकि इस दौरान घरों की दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे हिलते दिखे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी भी जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं है. कुछ पुराने मकानों में मामूली दरारें आई हैं. स्थानिक प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं भूकंप की स्थिति को लेकर सतर्क हैं.
इनके अलावा शुक्रवार को चीन में भी सुबह 6:30 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार उस भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर थी. हालांकि वहां भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










