
पहली पत्नी से लव मैरिज, 5 बच्चों के साथ रहती है दूसरी पत्नी... थप्पड़बाज SDM की ये है कहानी
AajTak
राजस्थान के सस्पेंड थप्पड़बाज SDM छोटू लाल शर्मा की निजी जिंदगी की कहानियां भी सामने आ रही हैं .पहली पत्नी पूनम से कॉलेज में प्यार होने के बाद दोनों ने शादी की. इसके बाद तलाक हुआ. छोटू लाल ने 2024 में दीपिका व्यास से दूसरी शादी की. छोटू लाल का कहना है कि भाई की मौत के बाद उनके दो बच्चे भी उन्हीं के पास रहते हैं.
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी SDM छोटू लाल शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं. वजह भीलवाड़ा जिले के एक CNG पंप पर हुई वह घटना, जिसमें उन्होंने एक पंपकर्मी को पहले थप्पड़ जड़ दिया और फिर खुद थप्पड़ खा बैठे. वीडियो वायरल हुआ, तो मामला इतना बढ़ा कि सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. लेकिन अब इस थप्पड़ कांड से भी ज्यादा दिलचस्प उनकी पर्सनल लाइफ की कहानी बन गई है. जिसमें लव मैरिज, तलाक, दूसरी शादी और पांच बच्चों की जिम्मेदारी सब कुछ है.
पहली पत्नी से कॉलेज में रोमांस
छोटू लाल शर्मा की पहली शादी पूनम जाखोड़िया से हुई थी. दोनों की मुलाकात एक कॉलेज में हुई थी, जहां दोनों लेक्चरर के पद पर कार्यरत थे. उस दौर में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता लव मैरिज तक पहुंच गया. पूनम बताती हैं कि हम दोनों ने एक साथ संघर्ष के दिन देखे. मैं उसके लिए आर्थिक मदद करती थी, ताकि वह पढ़ाई पूरी कर सके. शादी के बाद भी हमने कभी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होने दी. इस विवाह से उन्हें दो बच्चे हुए. दोनों बच्चे आज भी भीलवाड़ा के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं.
RAS बनने के बाद बदल गया व्यवहार
पूनम के मुताबिक, जब 2018 में छोटू लाल का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में हुआ, तभी से उनका रवैया बदल गया. वह खुद को दूसरों से बड़ा समझने लगा. बात-बात पर गुस्सा करना, मारपीट करना आम बात हो गई. पहले बच्चों पर हाथ नहीं उठाता था, लेकिन बाद में उन्हें भी नहीं छोड़ता था. उन्होंने बताया कि वह कहता था कि अब मैं SDM हूं, तुम बूढ़ी लगती हो. मैं अब किसी और से शादी करूंगा.
कोरोना काल में रचा नया खेल

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







