
पहलगाम हमले के बाद हार्वर्ड पहुंचे PAK वित्त मंत्री, भारतीय छात्रों की निंदा के बाद लिया ये एक्शन
AajTak
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा सुरभि तोमर ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला एक सुनियोजित धार्मिक आधारित नरसंहार था, जिसे पूरी तरह से लक्षित किया गया था. उनका मानना है कि जब हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने उन अधिकारियों को आमंत्रित किया, जिन्होंने ऐसे हमलों को वैचारिक रूप से सही ठहराया है, तो यह राज्य समर्थित आतंकवादी नैरेटिव को हमारे कैंपस पर वैधता प्रदान करने जैसा हो सकता है.
Harvard University: अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के कैम्ब्रिज शहर में स्थित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हाल ही में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस आयोजन में यूनिवर्सिटी की तरफ से पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख जैसे बड़े अधिकारियों को बुलाया गया. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानों को आयोजन में बुलाने से भारतीय छात्र नाखुश हैं.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा सुरभि तोमर ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला एक सुनियोजित धार्मिक आधारित नरसंहार था, जिसे पूरी तरह से लक्षित किया गया था. उनका मानना है कि जब हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने उन अधिकारियों को आमंत्रित किया, जिन्होंने ऐसे हमलों को वैचारिक रूप से सही ठहराया है, तो यह राज्य समर्थित आतंकवादी नैरेटिव को हमारे कैंपस पर वैधता प्रदान करने जैसा हो सकता है. उनका कहना है कि हार्वर्ड जैसे संस्थान को ऐसे देश के अधिकारियों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए, जो आतंकवाद का समर्थन करता है.
सुरभि तोमर ने कहा, "यह हमला पहले से ही तेय था और यह संयोग नहीं था. हालांकि, यह संयोग था, फिर भी हम यह नहीं मानते कि किसी भी संस्था के लिए, खासकर हार्वर्ड जैसे विश्वविद्यालय के लिए, ऐसे व्यक्तित्वों को मंच देना सही है, जो अपने देश में ऐसे कृत्यों को उचित ठहरा रहे हैं और उनका विरोध नहीं कर रहे."
यह बयान तब आया जब हार्वर्ड विश्वविद्यालय के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट ने पाकिस्तान पर एक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसमें कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल थे, जिनकी विचारधारा हिंसा और आतंकवाद को उचित ठहराती है. सुरभि ने यह भी कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय को आतंकवादी विचारधाराओं को पनपने का मौका दे सकता है, खासकर जब ये विचारधाराएं उनके देश में खुले तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है.
पाकिस्तानी छात्रों ने किया था कार्यक्रम का आयोजन
इसके बाद हार्वर्ड ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया और इस कार्यक्रम की डिटेल्स को अपनी वेबसाइट से हटा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन हार्वर्ड के पाकिस्तानी छात्रों ने किया था. संस्थान का कहना है कि उसकी भागीदारी सिर्फ प्रबंधन-सहायता देने तक ही सीमित थी. अमेरिकी विदेश मंत्री को पत्र: भारतीय छात्रों ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा पाकिस्तानी प्रतिनिधियों को मंच देने पर जताई चिंता.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











